शहर और गाँव के बीच की दूरी को मिटाने के लिए जिसने भी ये सड़क बनवाई थीं, वह क्या सोचकर ये सड़के बनवायी होंगी।एक घर से दूसरे घर जाने के लिए एक छोटी सी सड़क फिर गांव की चौपाल से होते हुए नगर की मोड़ तक वहाँ से आगे की सड़क । किसी बड़े शहर का मार्ग फिर राजमार्ग ।मेरा ख्याल हैं जिसने भी ये दुनियाँ के एक सिरे से दूसरे सिरे को सड़कों के जरिए मिलवाया है उसके जहां में शायद किसी मंजिल की तलाश थी..! हो कभी पूरी भी हुई या उनको वो मंजिल कभी मिली ही नहीं , इसलिए शायद ये रास्ते और सफर का करवा अनन्त हो गया। रस्ता हमेशा वही रहता हैं पर उन रास्तों पर चलने वाले हजारों लोग क्या हमेशा सही पाते पर पहुँच पाते हैं? क्या हर उस मुसाफ़िर को सही मंजिल का पता मिल जाता हैं? और फिर जिन्हें मंजिल का पता मिल जाता होगा तो क्या वो फिर कभी सफ़र में नहीं निकलते होंगे ? और उन लोगों का क्या जो आजीवन सफ़र में अपनी जिंदगी गुजार देते हैं..! जो कभी अपनी मुक्कमल मंजिल तक पहुँच ही नहीं पाते है!! क्या मंजिल न मिलने की आशंका से कभी सिर्फ सफ़र के मुसाफ़िर नहीं बन सकते हैं, ये रास्ते कभी तो कही तो किसी मंजिल पर किसी मोड़ पर खत्म होती होंगी और जो खत्म न भी हुई तो सफ़र के अनुभव और यादें आजीवन साथ होंगी। फिर क्या मन में ये डर रखना जायज है कि हम सफ़र पर निकले और हमें अंत में कोई मंजिल न मिली तो..! क्या वो मन के अंदर का एक डर रास्ते में आने वाले हजारों खूबसूरत नज़रे यादें और लोगों से ज्यादा मायने रखता हैं? देखा जाये तो हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी तरह से एक मुसाफ़िर होता हैं, बस कोई हिम्मत करके उस सफर पर निकल जाता हैं और कुछ लोग सिर्फ उस डर को पनाह देते हैं। मेरे ख़्याल से हमे हर उस व्यक्ति को थोड़ा ज्यादा अहमियत देने की आवश्यकता होती है जो थोड़ा सा भी हिम्मत करके अपने मन का एक हिस्सा जीने की कोशिश करते हैं।मुश्किलो से थोड़ा ज्यादा लड़ते हैं ताकि अपने आप को जिंदा रख सके ,हर व्यक्ति ने ये साहस नहीं होता है और न हर व्यक्ति जमाने से लड़ पाता है अपनी ख़ुशियों के लिए। सफ़र की परिभाषा शायद हर इंसान के लिए अलग हो या अलग मायने हो इसके परंतु वो व्यक्ति सफ़र की अहमियत कभी नहीं समझ सकता है जो सिर्फ नियति के सहारे जी रहा हो । बेशक दरीचे के बाहर का नजारा खूबसूरत होता है पर कभी घर से दो कदम आगे चलकर उस डूबते हुए शाम को निहारा है..?